IAS kaise bane? आईएएस बनने से जुड़ी सम्पूर्ण बातें

दोस्तों देश की सबसे पॉवरफुल जॉब आईएएस है इसलिए कहीं ना कहीं हर किसी का ड्रीम होता है आईएएस बनना। आज का हमारा टॉपिक है IAS kaise bane दोस्तों इस लेख में हमलोग जानेंगे कि आईएएस बनने के लिए क्या qualification चाहिए age क्या होनी चाहिए है? एग्जाम फॉर्म कब भर सकते हैं? क्या परसेंटेज चाहिए होता है? एग्जाम के कितने स्टेज होते हैं? आप कितनी बार अटैम्प्ट दे सकते हैं? कटऑफ कितना होता है, सिलेबस क्या है, इसके लिए पढ़ाई कैसे की जाए, सैलरी कितनी मिलती है?

दोस्तों आईएएस का एग्जाम upsc कंडक्ट करता है upsc full form: union public service commission

Table of Contents

IAS kaise bane (आईएएस कैसे बने)

अगर कोई कहता है कि वह आईएएस की तैयारी कर रहा है तो वह गलत है। असल में वह आईएएस की तैयारी नहीं वह सिविल सर्विस एग्जाम की तैयारी कर रहा होता है। इसके अंतर्गत कई सर्विस होते हैं जैसे आईएएस, आईपीएस, आईएफएस, आईआरएस सहित 24 तरह के सर्विसेस हैं।

इसका एग्जाम यूपीएससी ऑर्गेनाइज करती है। दोस्तों, यहां आप पूछेंगे कि सिविल सर्विस एग्जाम पास होने के बाद जितने भी आईएएस आईपीएस बनते हैं, उन्हें जॉब किस चीज की मिलती है। वे लोग किस डिपार्टमेंट में काम करते हैं। तो आपको बता दूं कि जितने भी डीएम, कमिश्नर, डिप्टी कमिश्नर जितने भी हेड ऑफ डिपार्टमेंट होते हैं वे सभी आईएएस होते हैं। डिपार्टमेंट के सेक्रेटरी, प्राइम मिनिस्टर के सेक्रेटरी आदि। आईपीएस कैडर के लोग पुलिस में ऑफिसर बनते हैं जैसे एसपी, डीएसपी आदि। तो दोस्तों आइये इसलिए को शुरू करते हैं और जानते हैं आईएएस कैसे बने?

आईएएस बनने के लिए क्या क्वालिफिकेशन चाहिए?

इसकी सबसे बड़ी बात है कि इसमें सिर्फ ग्रेजुएशन पास चाहिए। अगर आप किसी भी सब्जेक्ट से मिनिमम मार्क से ग्रेजुएट हैं या आप ग्रेजुएशन लास्ट ईयर या लास्ट सेमेस्टर के स्टूडेंट हैं तो भी आप आईएएस का फॉर्म भर सकते हैं। आपने अगर बीए, बीकॉम, बीएससी, बीबीए, बीसीए, इंजीनियरिंग, मेडिकल या कोई भी डिग्री कोर्स किया हो, आप यूपीएससी का एग्जाम देने के लिए एलिजिबल हैं।

एक खास बात है कि कैंडिडेट इंडिया का सिटीजन होना चाहिए। आईएएस और आईपीएस बनने के लिए सिटीजन ऑफ इंडिया कंपलसरी है। लेकिन जितने भी अदर सर्विस हैं एडमिनिस्ट्रेटर के अंतर्गत। जैसे आईएफएस, आईआरएस आदि के लिए माइग्रेट हो सकते हैं। जैसे नेपाल, भूटान, पाकिस्तान के माइग्रेट हो सकते हैं।

आईएएस बनने के आयु सिमा।

अब बारी आती है एज क्राइटेरिया यानि आयु सिमा की, इसमें ज्यादातर स्टूडेंट को कन्फ्यूजन रहता है। सिविल सर्विस के फॉर्म में एज को लेकर जो क्राइटेरिया है वह 21 से 32 साल है। यह एज क्राइटेरिया जनरल के लिए है। ओबीसी के लिए 21 से 35 साल है और एससी एसटी के लिए 21 से 37 साल है। अगर आप जम्मू और कश्मीर से हैं तो जनरल के लिए 21 से 37 साल है।

वहीं फिजिकल चैलेंज के लिए 10 साल छूट है और वे मैक्सिमम 42 ईयर तक फॉर्म भर सकते हैं और जो डिसेबल्ड हैं जैसे ब्लाइंड और डीफ हैं तो उनमें जनरल के लिए मैक्सिमम 37 साल, ओबीसी के लिए 38 साल और एससी एसटी के लिए 40 साल तक मैक्सिमम एज लिमिट है। यह एज लिमिट तैयारी करने वाले स्टूडेंट को पता होना चाहिए। अब जब हम लोग एज लिमिट समझ चुके हैं तो बारी आती है कि आप कितना अटेम्प्ट दे सकते हैं।

आईएएस बनने के कितना अटेम्प्ट दे सकते हैं?

जो स्टूडेंट जनरल से बिलॉन्ग करते हैं, वे छह अटेम्प्ट दे सकते हैं, ओबीसी नौ अटेम्प्ट दे सकते हैं और एससी एसटी में शेड्यूल कास्ट और शेड्यूल ट्रैक से बिलॉन्ग करते हैं। वे एज लिमिट खत्म होने तक अटेम्प्ट दे सकते हैं। जम्मू और कश्मीर के लिए आयु सीमा तक अटेम्प्ट है। तो दोस्तों, एक बात और कि यह टाइम तभी काउंट होगा जब आप प्रिलिम्स एग्जाम में बैठेंगे। ऐसा नहीं है कि आपने फॉर्म भरा और एग्जाम नहीं दिया तो अटेम्प्ट काउंट होगा, ऐसा नहीं है यह ध्यान रखने वाली बात है।

एग्जाम में सिलेक्ट होने का परसेंट चांस?

दोस्तों आप एक बात जान लीजिए किसी भी स्टूडेंट का इस एग्जाम में सिलेक्ट होने का कितना परसेंट चांस रहता है। तो स्टूडेंट का सिविल सर्विस एग्जाम में सिलेक्ट होने का चांस मात्र 0.21 पर्सेंट रहता है। पिछली बार 11,37,000 स्टूडेंट फॉर्म अप्लाई किया था लेकिन प्रीलिम्स एग्जाम देने गए मात्र 5,00,000 में क्वालिफाई किया।

15,445 स्टूडेंट ने इंटरव्यू के लिए तो हजार 955 पहुंचे, जबकि सिलेक्ट हुए मात्र 10 199 स्टूडेंट। यह आंकड़ा बहुत कम है। दूसरे एग्जाम में भी लगभग यही आंकड़ा आता है। आप इन सभी बातों पर ध्यान मत देना, क्योंकि आपको सोचना है कि आपको सिर्फ एक सीट चाहिए और आप क्वालीफाई कर जाएंगे।

आईएएस एग्जाम पैटर्न

पहला है प्रिलिम्स एग्जाम, दूसरा है मेन्स एग्जाम और तीसरा है इंटरव्यू। प्रिलिम्स एग्जाम में दो पेपर होते हैं। पहले जनरल स्टडीज और दूसरा CSAT का होता है। दोनों पेपर 200 – 200 नंबर के होते हैं। दोनों पेपर में नंबर ऑफ क्वेश्चन्स (Question) अलग अलग होता है। पहले में 100 Question और दूसरे में 80 Questtion होते हैं। इस एग्जाम में आप हिंदी या इंग्लिश दोनों में से किसी एक लैंग्वेज (Language) में एग्जाम दे सकते हैं। यह आप पर निर्भर करता है कि आप किस लैंग्वेज (Language) में कंफर्टेबल हैं।

आईएएस बनने के लिए सिलेबस क्या है।

फर्स्ट पेपर का सिलेबस।

फर्स्ट पेपर में जनरल स्टडीज से सवाल पूछा जाता है। जैसे करेंट अफेयर्स, हिस्ट्री, जियोग्राफी, कॉन्स्टिट्यूशन, इकनॉमिक्स, जनरल सोल, जनरल साइंस वगैरह से सवाल पूछे जाते हैं। इसके लिए आपको करेंट अफेयर्स पर ज्यादा जोर देना पड़ेगा। आपको हर रोज न्यूजपेपर पढ़ना है। दो घंटे, तीन घंटे डेली पढ़ना है। इसके लिए आप द हिंदू न्यूज पेपर को पूरा पढ़ जाइए। हर रोज पढ़िए। आपको जनरल इशू पर फोकस करना है। वर्ल्ड में क्या चल रहा है? इंडिया और अदर कंट्री के बीच क्या डील हो रही है? आपको 10 और 12 तक की बुक पढ़ जानी है।

IAS kaise bane

आप सोचेंगे कि बुक्स से मंथली करेंट अफेयर्स का मैगजीन परचेज करके पढ़ लिया और करेंट अफेयर्स कंप्लीट हो गया। ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। आपको न्यूजपेपर के साथ साथ कई पर जनरल इशू पर चल रहे डिबेट को देखिए और समझने का प्रयास कीजिए, क्योंकि इसमें ज्यादातर पॉलिटिक्स इंटरनेशनल, नेशनल, स्टेट लेवल के न्यूज होते हैं। यह तो था फर्स्ट पेपर का सिलेबस। अब सवाल उठता है कि दूसरे पेपर में क्या है?

दूसरे पेपर का सिलेबस।

यह पेपर CSAT का है। इसमें बैंक, एसएससी जैसे क्वेश्चन (Question) होते हैं, जैसे कॉम्प्रिहेंशन, लॉजिकल रीजनिंग, डिसीजन मेकिंग आदि। अब सवाल है कि आखिर पहला और दूसरा पेपर में अंतर क्या है? आपके लिए जानना बेहद जरूरी है कि दूसरा वाला सिर्फ क्वालीफाइंग पेपर है। इसमें आपको 66 अंक लाने हैं।

पहला पेपर आपका मेरिट बनाता है, जिससे आप मेंस एग्जाम के लिए क्वालीफाई कर पाते हैं। दोस्तों एग्जाम में मल्टीपल च्वाइस क्वेश्चन (Question) होते हैं जिसमें ऑप्शन होता है। यह तो थी प्रिलिम्स एग्जाम के बारे में। दोस्तों प्रिलिम्स एग्जाम सिर्फ क्वॉलिफाइंग स्टेज होता है। यह प्रक्रिया है सेकंड स्टेज में जाने का। मेन्स एग्जाम में जाने का मेरिट के लिए फेलियर का मार्क्स नहीं जुड़ता है।

प्रिलिम्स का कटऑफ कितना रहता है?

यूपीएससी 2022 प्रीलिम्स की कट ऑफ 88.22 , मेन्स के लिए 748 और सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 960 अंतिम कट ऑफ है। 2016 सिविल सर्विस एग्जाम में जनरल के लिए 116.66 नंबर था, तो ओबीसी के लिए 110, एससी के लिए 99.34 और एसटी को 96 नंबर लाने थे।

मेन्स एग्जाम के बारे में जरुरी बातें।

मेन्स एग्जाम में कुल नौ पेपर होते हैं। टोटल मार्क्स 1750 नंबर का होता है। नौ पेपर में से सात पेपर पर ज्यादा ध्यान देना है क्योंकि मेरी जो बनाई जाती है इन्हीं सात पेपर से बनती है। इसके अलावा दो पेपर क्वालिफाइंग होता है। इसके मार्क्स काउंट नहीं होते हैं, लेकिन आपको 33 परसेंट नंबर लाना पड़ता है। इसमें एक पेपर इंग्लिश का है और दूसरा लोकल लैंग्वेज का। मतलब दोनों ही लैंग्वेज के होते हैं। लोकल लैंग्वेज वही होगा जो संविधान की सूची में दर्ज है।

मेंस एग्जाम के पेपर का सब्जेक्ट क्या है?

तो सबसे पहले पेपर वन में आता है। जनरल एस्से (Essay) इसके नाम से ही आपको पता चल रहा होगा कि आपको निबंध लिखना है जैसे सोशल पॉलिटिक्स, योजनाएं। एग्जाम में दो ऐसे लिखने पड़ते हैं। मतलब 125-125 मार्क्स के होते हैं। पेपर 2 में जनरल स्टडीज का होता है, जिसमें इंडियन हिस्ट्री एंड कल्चर, वर्ल्ड जियोग्राफी और सोसाइटी कवर होता है। थर्ड पेपर में कॉन्स्टीट्यूशन पॉलिटिक्स, सोशल जस्टिस और इंटरनेशनल रिलेशन आता है।

फोर्थ पेपर में टेक्नोलॉजी, इकोनॉमिक्स, डेवलपमेंट, बायोडायवर्सिटी, एन्वायर्नमेंट, सिक्योरिटी एंड डिजास्टर मैनेजमेंट से सवाल पूछे जाते हैं। इसके बाद पेपर पाँच आता है, जिसमें एथिक्स, इंटीग्रिटी एंड एप्टिट्यूड होता है। अगर हम सामान्य शब्दों में बात करें तो आप किसी भी टॉपिक पर क्या सोचते हैं, आप क्या विचार रखते हैं? किसी घटना पर आप कैसे रिएक्ट करते हैं, जैसे पेड़ क्या है। इसका उत्तर अलग अलग लोगों के लिए अलग अलग होगा। जैसे किसी के लिए पेड़ फल देने की चीज है, किसी के लिए छांव है तो किसी के लिए खूबसूरती का प्रतीक।

आईएएस बनने के लिए इंटरव्यू।

इसे पर्सनैलिटी टेस्ट कहते हैं। यह काफी टफ होता है, क्योंकि यहीं पर आपकी असली परीक्षा होती है। ज्यादातर टॉपर्स ने बताया है कि स्टूडेंट पीटी और मेन्स तो पास कर जाते हैं, लेकिन इंटरव्यू में रिजेक्ट हो जाते हैं। मैं कुछ देर पहले बता चुका हूं फॉर्म भरने से लेकर सिलेक्ट होने तक के आंकड़े के बारे में। इंटरव्यू में छूटने के कई कारण होते हैं। जैसे स्टूडेंट में कॉन्फिडेंस की कमी। बात करने का तरीका, इंटरव्यू रूम में इन करने का तरीका। आपने ड्रेस कैसा पहना हुआ है, इन सभी चीजों पर वहां फोकस किया जाता है।

आईएएस बनने के बाद कितनी सैलरी मिलती है?

दोस्तों यहां सवाल है कि इतनी तैयारी करवा ली तो सैलरी क्या होगी। इनकी सैलरी अलग अलग होती है कि आपका रैंक क्या है, किस कैटगरी की जॉब मिली है। जैसे डीएम का पे स्केल 50,000 से डेढ़ लाख। मंत्री के सचिव या विभाग के सचिव को 1 लाख से 2 लाख, चीफ सेक्रेटरी को 2 लाख और कैबिनेट सेक्रेटरी को ढाई लाख मिलता है। इसके अलावा बहुत सारे फैसिलिटी प्रोवाइड किए जाते हैं।

सिविल सर्विस एग्जाम के लिए स्ट्रैटिजी क्या अपनाई जाए।

आप अपने सब्जेक्ट पर फोकस करो। दूसरों की सुनो और अपनी मन की करो। टॉपर का इंटरव्यू देखो, लेकिन सब्जेक्ट वही चुनो जो आपके अपनी पसंद का हो। दोस्तों सिविल सर्विस एग्जाम को भारत का सबसे मुश्किल एग्जाम माना गया है। इस लेख में अपने ऊपर पड़ा कि इसमें स्टूडेंट को सेलेक्ट होने का चांस 0.21 परसेंट ही होता है। इसलिए अगर आपकी एग्जाम का तैयारी करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको जमकर मेहनत करनी होगी।

अगर आप इस एग्जाम को हल्के में लेंगे तो यह पक्का है कि इस एग्जाम को निकालने में आपके पसीने छूट जाएंगे। इस एग्जाम को निकालने के लिए आप अच्छे कोचिंग इंस्टिट्यूट भी ज्वाइन कर सकते हैं या फिर आप खुद से अपने घर में 10 से 12 घंटे पढ़ सकते हैं। सिविल सर्विस एग्जाम की सबसे अच्छी तैयारी दिल्ली और बिहार की राजधानी पटना में कराई जाती है।

faq:

आईएएस बनने के लिए कितना पास होना अनिवार्य है?

आईएएस बनने के लिए आपको कम से कम ग्रेजुएशन पूरा करना अनिवार्य है।

जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट आईएएस बनने के लिए कितना अटेम्प्ट दे सकते हैं?

जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट आईएएस बनने के लिए 6 अटेम्प्ट दे सकते हैं।

एक स्टूडेंट को आईएएस के एग्जाम में सेलेक्ट होने का कितना परसेंटेज चांस होता है?

एक स्टूडेंट को आईएएस के एग्जाम में सेलेक्ट होने का 0.21 परसेंट चांस होता है।

दोस्तों ऊपर दिए गए लेख में हमने आपको बताया है कि आईएएस कैसे बने? दोस्तों आईएएस भारत का बहुत ऊंचा और महत्व पद है इसलिए कई लोगों का सपना होता है कि आईएएस बने। ऊपर दिए गए लेख में हमने आपको आईएएस बनने से जुड़ी सभी जानकारी के बारे में विस्तार से बताया है। उम्मीद करता हूं कि ऊपर दिए गए लेख से आपको अच्छी जानकारी मिली होगी और यह लेखक को पसंद आया होगा। इसे आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ भी शेयर कर सकते हैं। इस लेख को पढ़ने के लिए धन्यवाद।

About Arvind

hello dosto मेरा नाम अरविन्द सिंह है और मैंने Mathematics से M.sc की है सरकारी नौकरी से सम्बंधित जानकारी एकत्र करता  हूँ और उस से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी अपने blog examshind.com पर आपको प्रदान करता हूँ। इस ब्लॉग पर आप को कोई भी जानकारी different sources से पढ़कर ही आपको दी जाती है। इस ब्लॉग पर कोई गलत information नहीं दी जाती है।

View all posts by Arvind →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *