ssc stenographer exam in hindi

जिन विद्यार्थियों को स्टेनोग्राफर बनना है। उनके लिए यह लेख फायदेमंद होने वाला है। आज के इस पोस्ट के जरिए हम आपको ssc stenographer exam के बारे में विस्तार से बताएंगे, कि आखिर स्टेनोग्राफर क्या है?स्टेनोग्राफर का सिलेबस क्या है? एसएससी स्टेनोग्राफर की सैलरी कितनी होती है?

एसएससी स्टेनोग्राफर की कट ऑफ कितनी जाती है? आता है तथा इसका सिलेबस क्या है? इसकी योग्यता क्या है? एसएससी स्टेनोग्राफर फॉर्म कब भरे जाते हैं? एसएससी स्टेनोग्राफर की तैयारी कैसे करें? और भी बहुत कुछ जानने वाले हैं तो चलिए कंटेंट को शुरू करते हैं।

Ssc stenographer क्या है?

SSC stenographer सरकारी सरकारी पद है। इस नौकरी को पाने लिए विभिन्न विद्यार्थी एसएससी का एग्जाम देते हैं।

स्टेनोग्राफी एक भाषा है, जोकि यह कोडिंग form में लिखी जाती है। इसको हम शॉर्टहैंड भी कहते हैं। इस भाषा को पढ़ाने के लिए भारत में कई संस्थान खोले गए हैं।

एसएससी स्टेनोग्राफर की भर्ती केंद्र सरकार के द्वारा की जाती है, जोकि यह भर्ती bord स्टाफ सिलेक्शन कमीशन द्वारा कराई जाती है।

वर्तमान समय में TCS कंपनी द्वारा इस एग्जाम को conduct कराया जाता है। ssc stenographer का काम टाइपिंग मास्टर की तरीके से होता है, लेकिन यह typing master से स्टेनोग्राफर उच्च अस्तर का टाइपिस्ट होता है।

स्टेनोग्राफर जो भी टाइपिंग करता है, वह सब शॉर्ट फॉर्म में करता है, इसीलिए इसको शॉर्टहैंड लैंग्वेज कहते हैं। जैसे कि किसी भाषण के दस्तावेज शॉर्ट तरीके से बनाना या जो नेता जितनी गति में बोल रहा है, उतनी ही गति में लिखना होता है। कुछ स्टेनोग्राफर निजी क्षेत्र जैसे की समाचार पत्र तथा न्यूज़ चैनलों के लिए में भी काम करते हैं।

Stenographer का काम क्या होता है?

सबसे पहले हम जान लेते हैं कि आखिर स्टेनोग्राफर का काम क्या होता है। स्टेनोग्राफर का काम न्यायालय समाचार पत्र वह सरकारी संस्थाओं में उच्च कर्मचारियों द्वारा बोले गए शब्दों को तेजी से टाइप राइटर की सहायता से टाइप करना करना होता है।

यदि हम दूसरे शब्दों में समझे तो किसी संस्था या कोर्ट में क्या किसी गवर्नमेंट संस्था में किसी नेता या अधिकारी द्वारा बोले गए शब्दों को अपने कंप्यूटर या टाइपराइटर मशीन के द्वारा कोडिंग भाषा में लिखता है।

ssc stenographer exam posts

एसएससी ने अलग-अलग डिपार्टमेंट में जैसे कि मिनिस्ट्री, सेंट्रल गवर्नमेंट ऑर्गेनाइजेशन में तथा इसके अतिरिक्त स्टेनोग्राफर ग्रेड C तथा स्टेनोग्राफर ग्रेड C की पोस्ट पर भर्ती कराई जाती है।

स्टेनोग्राफर एग्जाम SSC द्वारा कंडक्ट कराया जाता है। ssc एक कंपनी को select करती है, जो कि वर्तमान में सभी एसएससी के एग्जाम TCS करती है।

Ssc stenographer परीक्षा एक झलक में

इस एग्जाम का नाम एसएससी स्टेनोग्राफर एग्जाम है इस एग्जाम को staff selection commision (ssc) द्वारा कराया जाता है। यह परीक्षा राष्ट्रीय स्तर पर कराई जाती है तथा इसका आवेदन ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से होता है।

इसमें निम्नलिखित दो पद होते हैं पहला ग्रेड C तथा दूसरा ग्रेड D इस परीक्षा का मोड लिखित परीक्षा और पद के हिसाब से कौशल परीक्षण किया जाता है, यानी कि इंटरव्यू भी लिया जाता है। एसएससी इस परीक्षा को ऑनलाइन कराती है।

जोकि इस परीक्षा का समय अवधि 2 घंटा 10 मिनट की होती है। इस एग्जाम को देने के लिए योग्यता 12वीं पास होनी चाहिए। यदि आपको भी इस परीक्षा को देना है, तो सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फॉर्म को भरना होगा। तभी आप इस पSSCरीक्षा में बैठ सकते हैं।

ssc stenographer exam एलिजिब्लिटी

SSC stenographer exam की योग्यता कम से कम किसी भी बोर्ड से 12वीं में 50% से ऊपर नम्बर होनेचाहिए। 12वीं पास कैंडिडेट स्टेनोग्राफर के किसी भी पद के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

वह चाहे ग्रुप C का पद हो, चाहे ग्रुप D का पद हो कैंडिडेट किसी भी पद पर इसी योग्यता के साथ आवेदन कर सकते हैं।

Ssc stenographer age limit

एसएससी स्टेनोग्राफर में आवेदन करने के लिए आवेदक की कम से कम 18 वर्ष की आयु होनी चाहिए। लेकिन पद के अनुसार अधिकतम आयु मानक सीमा अलग-अलग है

जैसे कि ग्रेविटी के लिए अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष है तथा ग्रेड सी के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष दी गई है। लेकिन इसमें एससी एसटी तथा अन्य पिछड़े वर्गों के लिए भारतीय संविधान नियमानुसार भर्ती बोर्ड आयु सीमा में छूट देता है।

Ssc stenographer exam pattern

सबसे पहले आपको यह बता दूँ कि जो एसएससी स्टेनोग्राफर की भर्ती निकलती है या आप के दो अलग-अलग कैटेगरी मैं निकलते हैं जिसमें पहला ग्रेड सी तथा दूसरा grade D जैसा कि मैंने ऊपर बताया हुआ है जो आपकी grade c की वैकेंसी हैं।

यह थोड़ा उच्च लेवल की है। इसमें आप को वेतन भी काफी ज्यादा मिलता है, तथा इसका पद भी बड़ा होता है, इसलिए इसका एग्जाम भी थोड़ा सा कठिन होता है। लेकिन कैटेगरी दोनों ही अच्छी है ग्रुप सी भी और ग्रुप डी भी।

एसएससी स्टेनोग्राफर का चरण 1 का एग्जाम ऑनलाइन कंप्यूटर पर आधारित लिया जाता है। जैसे कि-

Phase 1

एसएससी स्टेनोग्राफर का एग्जाम ऑनलाइन कंप्यूटर पर पर होता है तथा इसमें कुल 200 प्रश्न पूछे जाते हैं जो कि प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होता है।

इस एग्जाम की समय अवधि 2 घंटे की होती है इस एग्जाम का पैटर्न बहुविकल्पीय यानी कि ऑब्जेक्टिव होता है। एग्जाम 2 भाषाओं में पूछा जाता है हिंदी और इंग्लिश आप जिस भाषा में देना चाहे उस भाषा को सिलेक्ट करके एग्जाम को दे सकते हैं।

इसके अतिरिक्त यदि आपने एक प्रश्न का उत्तर गलत दिया है तो उसमें से 0.25 अंक काटे जाएंगे। दूसरे शब्दों में समझें तो नेगेटिव marking 0.25 की है। प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक काटे जाएंगे।

Phase 2

यदि आप ने प्रथम चरण को पास कर लिया है, तो इसके बाद द्वितीय चरण में आपका स्टेनो का टेस्ट लिया जाता है। जिसमें कैंडिडेट को हिंदी या इंग्लिश में स्टेनो दे सकता है । जिसमें अवधि 10 मिनट की dictation बोली जाती है। ग्रुप c की 1000 वर्ड्स और ग्रुप डी की 800 वर्ड्स की होती है।

जिसको आपको बाद में कंप्यूटर पर टाइप करना होता है ग्रुप c के लिए आपको 40 मिनट english और 55 मिनट में हिंदी की टाइपिंग पूरी करनी होती है।

ग्रुप डी के लिए आपको 50 मिनट इंग्लिश और 65 मिनट हिंदी में टाइपिंग पूरी करनी होती है।

हिंदी व इंग्लिश में से उम्मीद वार किसी को भी चुन कर टाइपिंग टेस्ट दे सकता है।

Ssc stenographer exam syllabus

यदि आप एसएससी स्टेनोग्राफर के एग्जाम को क्लियर करना चाहते हैं तो आपको इसके सिलेबस के बारे में पता होना चाहिए तभी आप सिलेक्टिव चीजें पढ़ पाएंगे व एग्जाम को crack कर पाएंगे।

हमारे गुरु जी कहा करते थे कि किसी भी एग्जाम को क्रैक करने के लिए पहले उसका सिलेबस जानो तथा उसके बाद तैयारी करने से पहले प्रीवियस ईयर पेपर को देखना बहुत जरूरी होता है।

वह बताते थे, कि प्रीवियस ईयर पेपर देखने से यह पता चलता है कि आखिर किस टाइप के प्रश्न पूछे जा रहे हैं।

उन्हीं के बताए मार्ग पर चलकर हमने एसएससी स्टेनोग्राफर का प्रथम चरण को पास किया था। उसके बाद द्वितीय चरण में टाइपिंग टेस्ट लिया गया था, मेरी टाइपिंग अच्छी ना होने के कारण मैं कुछ अंकों से फेल हो गया था।

Ssc stenographer exam Syllabus

हमने एसएससी स्टेनोग्राफर एग्जाम का सिलेबस विस्तार पूर्वक निम्नलिखित तरीके से बताया हुआ है-

Ssc stenographer exam में कुल विषयों की संख्या 3 है जिनमें से सबसे पहला विषय जनरल इंटेलिजेंट तथा रिजनिंग दूसरा विषय जनरल अवेयरनेस तथा तीसरा इंग्लिश लैंग्वेज से प्रश्न पूछे जाते हैं।

ssc stenographer exam में कुल 200 प्रश्नों की संख्या है, जिसमें प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होता है।

Subject question number

subjectNo of questionsMarksduration
General intelligent and Reasoning 5050
General awareness50502 hours
English language and comprehension100100
Total200200

Genral inteligence and reasoning

  • Blood relation
  • Mirror
  • Space visualisation
  • Direction
  • Dice
  • Statement and logic
  • Visual memory
  • Classification
  • Alphabet system
  • Decision making
  • Arithmetical reasoning
  • Coding decoding
  • Space visualization
  • Diagram
  • Etc.

General awareness

  • भारतीय संविधान
  • भारतीय इतिहास
  • भूगोल
  • राजनीति विज्ञान
  • भारतीय पड़ोसी देश
  • भारतीय अर्थव्यवस्था एवं डेवलपमेंट
  • करंट अफेयर्स
  • भारतीय संस्कृति
  • आर्थिक परिदृश्य
  • पर्यावरण
  • सामान्य विज्ञान
  • वैज्ञानिक अनुसंधान
  • खेल से संबंधित प्रश्न
  • इत्यादि

English language and comprehension

  • Synonyms and
  • antonyms
  • Common error
  • Cloze test
  • Spelling error
  • Narration
  • Direct and indirect
  • Active voice
  • Passive voice
  • Idiom phrase
  • Feel in the blanks
  • Compression passage
  • Noun
  • Pronoun
  • Etc.

SSC stenographer salary

यदि आप भी एसएससी स्टेनोग्राफर की तैयारी कर रहे हैं या करना चाहतें हैं या आपने इस एग्जाम को pass किया है, तो आपको पता होना चाहिए, कि इस नौकरी की सैलरी कितनी होती है।

ssc stenographers वेतन कैटेगरी के अनुसार अलग अलग होता है जैसे कि ग्रुप सी का वेतन Pay Scale 9300 से लेकर 34800 तक है। तथा ग्रुप डी Pay Scale 5200 से लेकर 1200 तक है।

Grade pay group D कैटेगरी के पदों को 2400₹ मिलता है, तथा grade pay group C कैटेगरी के पदों को 4200 मिलता है।

PostPay Scale Grade PayGross Pay
ssc stenographar grade c9300-348004200(pay band 2)rs 50,682/-
SSC Stenographer Grade ‘D’5200-202002400 (pay band 1)rs 37,515/-Rs.37,515/

Ssc stenographer exam पद की भर्ती कहाँ होती है?

अब आपके मन में या प्रश्न आ रहा होगा, कि आखिर Ssc stenographer में भर्ती होकर के कैंडिडेट को कहां पर नौकरी करनी होती है। एसएससी स्टेनोग्राफर में भर्ती हुए अभ्यर्थी रेलवे बोर्ड भर्ती,

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, तथा कर्मचारी चयन आयोग राज्य लोक सेवा आयोग तथा संसद इसके अतिरिक्त विधानसभाओं तथा उच्चतम न्यायालय और उच्च न्यायालय इत्यादि छेत्र में काम करने का मौका दिया जाता है।

जहां पर किसी अधिकारी या नेता द्वारा बोले गए भाषण को तेजी से कंप्यूटर पर टाइप करना होता है।

Ssc stenographer expected cutoff in hindi

2020 में कंप्यूटर बेस्ड स्टेनोग्राफर की परीक्षा कराई गई थी जिसकी संभावित कट ऑफ निम्नलिखित हो सकती है।

Staff selection commission द्वारा जितनी भी परीक्षाएं कराई जाती हैं उनकी कट ऑफ यही जारी करता है। चाहे वह एसएससी स्टेनोग्राफर की परीक्षा हो, या फिर एसएससी की कोई अन्य परीक्षा हो।

ssc द्वारा कराई गई परीक्षा की cut off अपनी अधिकारी वेबसाइट पर जारी करता है।

कैसे जारी की जाती है cut off जानना बहुत महत्वपूर्ण हो जाता है कि आखिर कट ऑफ कैसे जारी की जाती है तो आइए हमने कुछ निम्नलिखित बिंदुओं के द्वारा समझाया है-

Ssc द्वारा बनाया प्रश्न पत्र की कठिनाई के अनुसार।
उस परीक्षा में शामिल विद्यार्थियों की संख्या के अनुसार।
Ssc द्वारा पिछली वर्ष स्टेनोग्राफर परीक्षा की कट ऑफ अनुसार।
एसएससी द्वारा निकाले गए पदों की संख्या के अनुसार।
स्टेनोग्राफर की परीक्षा में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अंकों के आधार पर।
Normalization के आधार पर।
Category के आधार पर ( जैसे sc, st, gnaral, obc )

SSC stenographer exam expected cutt off 2020

एसएससी स्टेनोग्राफर की 2020 में कराई परीक्षा की संभावित कट ऑफ निम्नलिखित हो सकती है-

OBC cut off

अन्य पिछड़ा वर्ग की कटऑफ ग्रेड सी में संभावित कट ऑफ 132 से 135 तक जा सकती है, वहीं पिछले वर्ष 2019 की बात करें तो अन्य पिछड़े वर्ग ग्रेड सी स्टेनोग्राफर की कट ऑफ 152.42 रही थी।

लेकिन 2020 में स्टेनोग्राफर का पेपर 2019 की तुलना में काफी सरल था और अभ्यर्थियों की संख्या भी कम है।

स्टेनोग्राफर ग्रुप D की कट ऑफ 133 से 136 के बीच रह सकती है। 2019 में एसएससी स्टेनोग्राफर की कट ऑफ 133.10 रही थी।

SC cut off

(Stenographer grade C) अनुसूचित जाति की 2020 में कट ऑफ 118 से 123 के बीच रह सकती है 2019 में अनुसूचित जाति की कट ऑफ 130.69 रही थी।

(Stenographer grade D) अनुसूचित जात की कट ऑफ 115 से 127 रहेगी। 2019 में अनुसूचित जाति की कट ऑफ 120.01 रही थी।

ST cut off

( Ssc stenographer Group D) की cut off 2020 में 105 से 108 तक रहेगी लेकिन इसकी कट ऑफ 2019 में 130.94 रही थी।

(Ssc stenographer group C ) की cutoff 2020 में 100 से 104 रहेगी। परंतु 2019 में cut off 96.73 रही थी।

Conclusion

श्री आप भी एसएससी स्टेनोग्राफर की तैयारी करने की सोच रहे हैं या करने जा रहे हैं तो आप इस आर्टिकल को अच्छे से पढ़ कर तैयारी शुरू कर सकते हैं।

हमने आर्टिकल में एसएससी स्टेनोग्राफर से जुड़ी सभी जानकारियां कवर की है, ताकि आपको अन्य आर्टिकल ना पढ़ना पड़े। यदि आर्टिकल पसंद आया हो, तो हमें कमेंट में अवश्य बताएं।

यदि ssc stenographer exam से सबन्धित कोई प्रश्न पूछना हो तो नीचे कमेंट में लिख कर पूछ सकते हैं आपको तुरंत रिप्लाई किया जाएगा।

धन्यवाद!

UPPCL ARO की तैयारी कैसे करें 2021

SSC kya hai SSC full form Hindi 2021

UPSI KI TAYARI KAISE KARE 2021

About Arvind

hello dosto मेरा नाम अरविन्द सिंह है और मैंने Mathematics से M.sc की है सरकारी नौकरी से सम्बंधित जानकारी एकत्र करता  हूँ और उस से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी अपने blog examshind.com पर आपको प्रदान करता हूँ। इस ब्लॉग पर आप को कोई भी जानकारी different sources से पढ़कर ही आपको दी जाती है। इस ब्लॉग पर कोई गलत information नहीं दी जाती है।

View all posts by Arvind →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *